सेवाभारती जनपद कासगंज के सेवाकेंद्र सेवर पर बच्चों को विश्व हैंडवाश डे के दिन बार बार हाथ धोने हेतु प्रेरित किया गया

कासगंज: सेवाभारती जनपद कासगंज के सेवाकेंद्र सेवर पर बच्चों को  विश्व हैंडवाश डे के दिन बार बार हाथ धोने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय के निर्देशन में संयोजक मुकेश राजपूत द्वारा पाल्यों को एवं ग्रामीणों को हाथ धोने के सभी स्टेप्स बताए गए था इसके महत्व पर भी चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने के पहले हाथ धोना बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीयों के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ हाथ से ही खाना खाने की संस्कृति है।आज कोरोना काल में तो यह और भी आवश्यक हो गया है कि सभी समय समय पर अपने हाथों को अच्छे से साफ करें जिससे संक्रमण होने की संभावना कम रहे।

प्रेरक मुकेश राजपूत ने सभी को सफाई के प्रति जागरूक किया।भाग लेने वालों में विभाग अध्यक्ष प्रो जे सी गुप्ता जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय, जिला सेवा प्रमुख डॉ नरेश नन्दन,जिला मंत्री मुकेश राजपूत,राहुल ठाकुर,अश्वनी वर्मा ,विजय नायक भावना,आरती ,संदीप,आकांक्षा,राज वर्मा,शिवा,शीतल कुमारी,शिवम वर्मा,ममतेश कुमार,आकाश यादव,सुरेंद्र यादव,राहुल वर्मा,नितिन,प्रदीप साहू अक्षय यादव,अतुल कुमार आदि रहे।

 

रिपोर्टर : राहुल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.