गोण्डा जनपद में रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर लाश को फेका तालाब में, आँख भी फोड़

गोण्डा जनपद में रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर लाश को फेका तालाब में, आँख भी फोड़ी ।  कटरा थाना क्षेत्र में एक युवक की आँख फोड़ कर हत्या करने के बाद उस के शव को तालाब में लाकर फेक दिया गया। शव शनिवार की सुबह तालाब से बरामद हुई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कटरा थाना क्षेत्र के नकहा लोनियन पुरवा गांव के निवासी 42 वर्षीय राजेश चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान की लाश घर से एक किलो मीटर दूर ग्राम सुकई पुरवा में छपर तल्ला तालाब में मिली है।

मृतक के बड़े भाई राम उग्गर ने बताया कि मृतक राजेश चौहान शुक्रवार की सुबह मछली का शिकार करने गया था। इस के बाद वापस घर नही लौट कर आये। देर शाम तक जब नही मिले,तो मृतक के पुत्र अजय कुमार ने थाने पर गुम शुदगी की तहरीर दिया था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि खोजबीन करने तालाब के किनारे गए तो वहाँ पर उस की साइकिल कपड़ा और 15 सौ रुपये मिले। तालाब में भी गांव के कुछ लोग और उस के भाई ने खोजबीन किया था। परंतु कही पता नही चल सका।

शनिवार की सुबह उस की लाश पानी मे ही मिली। मृतक के बड़े भाई राम उग्गर ने बताया कि उस की एक आँख फोड़ दी गई। गले पर चोट के निशाने मिले है।  गांव के ही एक युवक के साथ मृतक के बहन की शादी हुई थी। जिस का मुकदमा दहेज उत्पीड़न का चल रहा है। उस को लेकर सुलह का दबाव बना रहे थे। घटना की तहरीर हत्या करने की मृतक के पुत्र अजय ने थाने पर कुछ लोगो के विरुद दिया है। कर्नलगंज सीओ ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

रिपोर्ट : भरत कसौधन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.