दुद्धी तहसील में विधायक दुद्धी ने महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

दुद्धी, / सोनभद्र: स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम शुरुवात किया गया। मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने सम्बोधित करते हुए महिला हेल्प डेस्क से सम्बंधित जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी एक रूप अनेक जैसे महिलाओं को अब अनेक सुविधा मिलेगी। इसमें महिलाओं को आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। सरकार हर सहयोग के लिए सदैव तत्पर्य है।

महिला हेल्प डेस्क के आयोजन में वनवासी सेवा आश्रम के शुभा बहन, डॉ अनिता शुक्ला अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रेनुकूट, रीता रॉय जीजीआईसी दुद्धी, सरिता जायसवाल जीजीआईसी चपकी, दुर्गावती देवी जिला पंचायत सदस्य बघाडू, बबिता गुप्ता एडवोकेट दुद्धी, हिमालिनी धीमान अध्यक्षा वाइफ एसोसिएशन एनटीपीसी बीजपुर, पुष्पा तिवारी स्वयं सहायता समूह हिंडाल्को, नाजरानी बानो प्रधानमंत्री पुरस्कार सम्मानित आजीविका मिशन दुद्धी, सोनी देवी खजूरी, जूही खाँ रिपोर्टर पिपरी, कुसुम शर्मा रेनुकूट, सुंदरी देवी पूर्व प्रधानाध्यापिका दुद्धी ने आज के दौर में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार भ्रूण हत्या, गैंग रेप, दहेज प्रथा, घर में हो रहे महिलाओं के साथ शोषण पर विशेष रूप से चर्चा कर लोंगो को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अवसर पर

 एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्थापित विभिन्न हेल्पलाइन से सम्बंधित जानकारियां दिया। पुलिस उपाधीक्षक राम आशीष यादव ने साइबर अपराध से महिलाएं कैसे बचाएं व महिला सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के ममता मौर्या, बसन्ती देवी सभासद पुष्पा देवी सभासद किरण मसीह, हिण्डालको प्राईमरी स्कूल युनीट २ से पुष्पा तिवारी ,शिरीन मसीह, उमा गुप्ता शिक्षक सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला लेखपाल अंजना सिंह, शिक्षिका वंदना कुशवाहा ने किया।

महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के दौरान छोटी बच्ची वैशाली अग्रहरि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग लेकर मनमोहक प्रस्तुति प्रदान की।

रिपोर्टर : दिनेश दुबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.