बलिया "गायघाट पहुंची भाजपा नेत्री केतकी सिंह

बलिया रविवार को भाजपा नेत्री केतकी सिंह गायघाट पहुंची और  ग्राम प्रधान मीनू सिंह से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।
बताते चलें कि 31 जुलाई 2020 को गायघाट निवासी उपेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। जिसमें गायघाट के प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह सहित चार लोगों को रेवती  पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।
भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह की पत्नी मीनू सिंह से कहा कि घटना की न्यायिक जांच होगी घटना में फंसे निर्दोष लोगों को न्याय मिलेगा ।
जिसके लिए निष्पक्ष जांच कराया जाएगा उन्होंने कहा कि विजय प्रताप सिंह को मैं भलीभांति जानती हूं विजय प्रताप सिंह और उनका पूरा परिवार सभ्य शरीफ सुशील और शालीन है।
उन्होंने कहा कि मृतक राघवेंद्र सिंह के पिता उपेंद्र सिंह से भी मैं मिली और परिवार के लिए शोक संवेदना प्रकट किया।
भाजपा नेत्री ने कहा कि जब तक राघवेंद्र हत्याकांड की न्यायिक जांच नहीं हो पाएगी तब तक मामला साफ नहीं हो पाएगा।
जिसके लिए मैं प्रयासरत हूं।
 केतकी सिंह जैसे ही गायघाट की प्रधान मीनू सिंह के यहां  पहुंची वैसे ही विजय प्रताप सिंह की 80 वर्षीय मां निर्मला देवी पत्नी मीनू सिंह और उनके बच्चे रचना कविता और सत्यम फूट-फूट कर रोने लगे और अपने पिता के निर्दोष होने के बाबत सभी जानकारियां दी।
भाजपा नेत्री ने विजय प्रताप सिंह के परिवार के सभी महिलाओं को ढाढस बधाया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। ऐसी स्थिति में पूरे परिवार के लोग धैर्य का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल असली हत्यारे पुलिस की पकड़ में हो  और निर्दोष बाइज्जत बरी हो। भाजपा नेत्री के गायघाट पहुंचते दर्जनों लोग उनके साथ ग्राम प्रधान मीनू सिंह के यहां पहुंचे और उन्हें ढाढस बताते हुए कहा कि विजय प्रताप सिंह निर्दोष थे और निर्दोष ही रहेंगे।
इसके लिए भाजपा नेत्री द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
अंत में भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि राघवेंद्र की हत्या का मुझे अत्यंत दुख है इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि राघवेंद्र के परिजनों को यह दुख सहने का ईश्वर शक्ति  प्रदान करें। कहा कि मैं यह भी नहीं चाहती की घटना कोई और करें और किसी निर्दोष को बलि का बकरा बनाया जाए। राघवेंद्र हत्याकांड की जांच के लिए मैं शासन स्तर से प्रयास कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी। भाजपा नेत्री केतकी सिंह से ग्रामीणों ने मांग किया कि राघवेंद्र मर्डर केस का निष्पक्ष जांच हो जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो और निर्दोष लोगों को बाइज्जत बरी किया जाए। इस मौके पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह के साथ गुड्डू सिंह मेजर धनंजय सिंह वीरेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह विपुल सिंह  ऋषि सिंह सुगन सिंह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह नीतीश पांडे हरे राम चौहान संतोष सिंह पत्रकार इत्यादि लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट" गिरीश मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.