फतेहपुर लोकतन्त्र सेनानी को बिना तिरंगा गॉड आफ आनर

अमौली /फतेहपुर:  लोकतन्त्र सेनानी अमौली ब्लाक के अमौली के भारतीय लोक तन्त रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महा मन्त्री नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि हमारे लोकतन्त्र सेनानी महेन्द्र प्रताप सिंह अब हमारे बीच नही रहे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ भिटौरा घाट पर हुआ लेकिन हमे इस बात का कष्ट है कि तिरंगा ऊपर नही डाला गया और जब जिलाअधिकारी से दूरभाष से बात कर नवल किशोर मिश्रा ने अपनी बात कही की महेन्द्र प्रताप जी के ऊपर तिरगा नही डाला गया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कप्तान से कहा था कि राजकीय सम्मान से अन्तिम संस्कार होना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक स्वयंसेवक के रूप में अपना सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन प्रारम्भ कर जनसंघ का सफर तय करते हुए फतेहपुर में भाजपा की पहचान बनाने वाले 1980 में फतेहपुर से विधान सभा का चुनाव लड़ने के साथ,हस्वा विधानसभा से 1993 में विधायक, 1991में विधान परिषद सदस्य ,1996 में फतेहपुर लोकसभा के प्रत्याशी , मीसाबंदी , लोकतंत्र सेनानी तथा जनपद में शिक्षा की अलख जगाने वाले पूर्व शिक्षक परम् श्रद्धेय श्री महेंद्र प्रताप नारायण सिंह जी को कल भिटौरा घाट में प्रशासन द्वारा गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिसमें विभाग कार्यवाह श्री ज्ञानेन्द्र जी,विभाग प्रचारक सर्वेशजी,पूर्व विभाग प्रचारक अरुण जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा जी, प्रदेश सरकार के मंत्री आदरणीय श्री रणवेंद्र प्रताप सिंह जी,श्री जय कुमार जैकी जी, विधायक आदरणीय श्री मती कृष्णा पासवान जी, श्री विकास गुप्ता जी,श्री करण सिंह पटेल जी, कांग्रेस नेता श्री पीयूष नाथ सिंह गौतम जी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान जी, पूर्व मंत्री श्री अमरजीत सिंह जनसेवक जी,पूर्व मंत्री भाजपा श्री पंकज त्रिपाठी भाजपा महामंत्री श्री नीरज सिंह जी श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जी श्री शैलेंद्र रघुवंशी जी श्री पुष्पराज पटेल जी, लोक तन्त सेनानी के मूलचन्द सिह पटेल, के पी सिह, शम्भर पासवान, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व लोक तन्त सेनानी एवम लोक तन्त प्रहरी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- डाँ0 जितेन्द्र तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.