ग़ाज़ीपुर: अप्राकृतिक संबंध के कारण कार्यवाहक पूर्व प्रधान की हत्या हुई थी, पुलिस ने किया खुलासा

गाजीपुर: बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव नि.कार्यवाहक पूर्व प्रधान नूर मुहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने 48 घण्टे में ही पर्दाफाश करने में सफलता हासिल किया है।

पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर हत्यारोपी किशोर को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसपी ने बताया कि अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास में कार्यवाहक पूर्व प्रधान के हत्या की वारदात की गई थी।

उन्होंने बताया कि बीते 06 सितंबर की सुबह बहरियाबाद क्षेत्र के चकफरीद गांव निवासी पूर्व प्रधान नूर मुहम्मद (52) रोज की तरह भोर में टहलने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब सात सौ मीटर दूरी स्थित कब्रिस्तान के बगल में हौदवा भीटे के झाड़ी में उनका शव मिला था। उनके पेट और सीने में चोट के गंभीर निशान थे। मृतक के भाई पीर मोहम्मद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दी गई थी। छानबीन में हत्या में एक किशोर का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी बीच करीब सवा छह बजे मुखबिर से सूचना मिली की चक फरीद निवासी हत्यारोपी किशोर क्षेत्र के पानी टंकी के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पास पहुंचने पर जैसे ही आरोपी की नजर पड़ी वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त कार्यवाहक पूर्व प्रधान की हत्या की बात स्वीकार किया। उसने बताया कि डेढ़-दो साल पहले जब मैं हाईस्कूल पढ़ रहा था, तबसे मृतक पूर्व ग्राम प्रधान मेरे ऊपर गंदी नजर रखता था। पांच-छह महीने से मेरे साथ गलत नियत रखते हुए छींटाकशी करते हुए लैंगिक क्रिया के लिए उकसाता रहता था। दो माह पहले देर शाम करीब साढ़े छह बजे फोन करते मुझे बुलाया और एक जगह चलने की बात कहकर मुझे हौदवां का भीटा कब्रिस्तान के बगल में बांस की झाड़ियों में ले गया तथा मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। तभी से मैं मानसिक रूप से परेशान रहता था। दस दिन पहले मैने सोचा कि इसके लिए कोई उपाय करना है। बीते 6 सितंबर की भोर में करीब 4.27 बजे मृतक नूर मुहम्मद ने फोन करके बुलाया और मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। इस पर मैंने अपनी दाहिने बाह के शर्ट के नीचे छुपाकर रखे मुठिया लगे धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से उसके पेट में घोपकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस कप्तान ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 05 हजार रु पुरस्कार देने की घोषणा की।

Reporting- Ramu Chaurasia

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.