कासगंज: गोरहा ग्राम पंचायत में माँ शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी स्वरूप 101 कन्याओं को भोजन कराया गया

कासगंज: सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद कासगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय के निर्देशन तथा समरसता सयोंजक मालिखान सिंह के नेतृत्व में गोरहा ग्राम पंचायत में माँ शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी स्वरूप  101 कन्याओं को भोजन कराकर ,पूजन करके ,चुनरी उड़ाकर,दक्षिणा देकर उनके चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।जिलाध्यक्ष सेवाभारती डॉ पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन के समरसता विभाग के अंतर्गत नवदुर्गा में कन्या पूजन प्रमुख कार्यक्रम है ,इसलिए समरसता का भाव उत्प्रेरित करने हेतु वाल्मीकि समाज एवं अन्य दलित समाज की कन्याओं का पूजन संगठन द्वारा किया गया है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुरूप दलित कन्याओं के पैर हल्दी से पूजे, माथे पर तिलक लगाया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, प्रेम पूर्वक भोजन करवाया और उपहार देकर विदा किया गया।

डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि कि सेवा, समरसता एवं सद्भाव भारत की पुरातन संस्कृति है। समय के चलते अनेक कुरीतियों व कुप्रथाओं ने जन्म लिया। इस तरह समाज का विभाजन जाति भेद, छुआछूत आदि के अनुसार हुआ। इसी जातिवाद के खात्मे के लिए सेवा भारती द्वारा सामाजिक समरसता की पहल निरंतर जारी है।कार्यक्रम का संयोजन समाज सेवी एवं सेवाभारती के समरसता विभाग के संयोजक मालिखान सिह ने किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगें।कार्यक्रम के सयोंजन में विभाग अध्यक्ष एटा प्रो जे सी गुप्ता,जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय,जिला सेवा प्रमुख डॉ नरेश नन्दन,मालिखान सिंह ,विजय नायक,मुनेश कुमार,राहुल नायक,प्रेमपाल वाल्मीकि,सतीश सिंह ,जिला मंत्री मुकेश राजपूत,महेश वाल्मीकि,धर्मेंद्र जाटव,ओमपाल वाल्मीकि,सत्यवीर सिंह ,पूरण वाल्मीकि, सोनेलाल, शिबू नायक, कालीचरण जाटव,चं दन नायक,प्रीतम सिंह,अनन्या, चंचल, देविका,कुमकुम ,प्रियांशी, अरविंद  वार्ष्णेय,  प्रदीप साहू राकेश गुप्ताआदि गणमान्य लोग एवं कन्याएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : राहुल वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.