नशेड़ी तोते ने उड़ाई कई किलो अफीम, किसानों का हुआ भारी नुक़सान

किसान जानवरो और चोरो से अपनी फसल की रक्षा करने के लिए खेतो में तार और बांस का पुतला लगाते हैं, उन्हें भय रहता हैं की कही जंगली जानवर उनकी फसल को बर्बाद न कर दे, लेकिन जब तोते आपकी फसल पर हमला बोल देंगे तब आप क्या करेंगे, जी हाँ ऐसे ही एक घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर आ रही हैं, जहा तोतो के झुण्ड ने किसानो की कई किलो अफ़ीम खेतो से उड़ा ले गए। 

किसानों के होश उड़ा रहें है तोते

मध्यप्रदेश के मंदसौर, में अफ़ीम की खेती मार्च में पक कर तैयार होती हैं। इसके लिए किसानों को सरकार से अनुमति लेनी पड़ती हैं, किसान अच्छे फायदे की उम्मीद से खेतो में लगातार काम कर रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब किसानो को चोरो, लुटेरो और नील गायों से डर लगता था, लेकिन अब किसान तोते से परेशान हैं। वहीं अब तोते की अफीम के लिए दीवानगी देख कर किसानों के होस उड़ गए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है की वो क्या करें। किसानों को अफीम की फसल से औसत उपज सरकार को देनी होती है। यदि किसान ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं या किन्ही कारण से वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो सरकार अफीम की खेती का कांट्रेक्ट कैंसिल कर देती हैं।

अफीम के प्रति तोते कि बढ़ी दीवानगी
 
किसानों की सख्त निगरानी रखने के बाद भी तोतों का झुण्ड उनके खेतो में सुबह-शाम हमला बोल देते हैं , तोतो का अफीम के प्रति दीवानगी देखकर कृषि विभाग के अधिकारिओ के होश उड़ गये हैं। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा की वो किसानो की फ़सलो की रक्षा कैसे करें। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर के किसानों का कहना हैं कि तोते पहले खेतो में अफीम ही ले जाया करते थे, लेकिन उसे रोकने के उपाय करने के बाद वो हिंसक और आक्रमक होते जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानो का यह भी कहना हैं कि ठीक इसी प्रकार से नीलगाय भी हिंसक हो जाती हैं, जिसका किसानो को कई बार खामियाज़ा भी भोगना पड़ा हैं। 

कृषि विभाग, और वन विभाग पहुचें किसान  

किसान अपनी समस्याओ को लेकर कृषि विभाग, और वन विभाग के अधिकारिओ के पास जा चुके हैं, लेकिन इसका मुकक्मल रास्ता अभी तक नहीं मिल पाया हैं। वैज्ञानिको के एक टीम में शोध में पाया हैं कि अफीम एक नशीला और मादक प्रदार्थ हैं, ये तोते और नीलगाय के नर्वस सिस्टम पर प्रभाव करता हैं, इसी वजह से तोतो को नशे की लत लग चुकी हैं और वो हिंसक होते जा रहे हैं, अगर किसान सरकार के औसत उत्पदान मापदंडो पर पर नहीं खड़ा होते तो उनसे उनका लाइसेंस वापस ले लिया जायगा और उनपर कार्यवाही भी हो सकती हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.