व्यायाम नहीं करते हैं तो हो जाइये सावधान! झेलना पड़ सकता हैं भारी दुष्परिणाम

लेखक- अर्पित सिंह सिसोदिया

मनुष्यों ने लगातार आधुनिकता को बढ़ावा दिया हैं। हम कागज के ज़माने से स्क्रीन के दौर में आ चुके हैं। विकासवाद का ही देंन हैं की आज हम अपने सवालों के जवाबों के लिए क़िताबों को नहीं गूगल को खोलते हैं। मनुष्यता ने जितनी तेजी से आधुनिकता को स्वीकार किया हैं उतनी ही तेजी से वो अपने शरीर के प्रति निर्मोही होते जा रहे हैं। एक्सरसाइज न करने की वजह से लगातार मरीजों की संख्या में इजाफ़ा देखा जा रहा हैं। एक्सरसाइज करने से आपको कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल सकती हैं।

व्यायाम मानव देह को स्वस्थ रखने का एक अत्यन्त आवश्यक उपाय है। दौड़, दंड-बैठक, सैर, कुश्ती, क्रिकेट, टेनिस आदि खेल व्यायाम के ही कई रूप हैं।  इससे हमारे शरीर का हर अंग स्वस्थ रहता है। जब हम व्यायाम करते हैं, तो हम अंगों को हिलाते-डुलाते हैं, उससे हमारे हृदय और फेफड़ों को अधिक काम करना पड़ता है जिसके फलस्वरूप हमारी एक-एक सांस शुद्ध हो जाती है, हमारे रक्त की एक-एक बूँद स्वच्छ हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ हम व्यायाम नहीं करते हैं तो हमारा जीवन आलस,बीमारी, और परेशानियों से घिरा रहता है।

व्यायाम न करने के दुष्प्रभाव:-

दिनभर आलस और थकावट महसूस करना

जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनमे दिनभर आलास और थकान बनी रहती है। उन्हें अच्छी नींद भी नहीं आती। इससे चिड़चिड़ापन समेत अन्य समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही आपका भी मन एकाग्र नहीं हो पाता है। 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

आमतौर पर जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, योग करते हैं, उनमें हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम देखने को मिलती है। जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज कम होती हैं उन्हें हाइपरटेंशन का खतरा अधिक रहता है।

मस्तिष्क क्षमता का कम होना

एक्सरसाइज शाररिक रूप के साथ ही मस्तिष्क स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ होता है. अध्ययनों से पता चला है कि नियमित शारीरिक गतिविधि स्मृति, ध्यान और निर्णय लेने के कौशल में सुधार कर सकती है. 

वजन बढ़ना

कई बार देखा गया हैं कि एक्सरसाइज न करने का महत्वपूर्ण दुष्प्रभावों में से एक वजन का बढ़ना भी है। जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज में भागीदारी नहीं करते हैं उन्हें मोटापा बहुत तेजी से घेरता है। जिससे हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

हड्डियों का कमजोर होना

एक्सरसाइज करने से मसल्स और हड्डियों मजबूत होते है। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनके टिशू कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में जरा सी चोट लगने या गिरने पर ही फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.