चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जाने मां को प्रसन्न करने का मंत्र

हिन्दू धर्म शास्त्र के अनूसार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन मां के मुखमंडल पर कांतिमय आभा झलकती है जो ममता का अलौकिक स्वरूप है। मां का व्रत करने से मनुष्य की सारा मनोकामना पूर्ण हो जाती है। सनातन शास्त्रों में मां की महिमा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया है। आइए, मां ब्रह्मचारिणी के स्नरुप और मां को प्रसन्न करने के मंत्र के बारे में जानते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप

नवरात्रि के दूसरे दिन इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धा पूर्वक पूजा-भक्ति करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती है। मां ब्रह्मचारिणी वैराग्य की प्रतिमूर्ति है। मां के मुखमंडल पर कांतिमय आभा झलकती है, जो ममता का अलौकिक स्वरूप है। साथ ही मां दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल धारण की हैं। विद्यार्थियों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जरूर करनी चाहिए क्योंकि मां ब्रह्मचारिणी को विद्या की देवी भी कहा जाता है।

शुभ मुहूर्त-पूजा विधि

हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 मार्च को रात्रि में 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर 23 मार्च को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा के लिए इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले मां का ध्यान करना चाहिए। फिर, गंगाजल से स्नान करना चाहिए। तत्पश्चात, नए कपड़े पहनकर आमचन करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मां की पूजा लाल रंग के फल और फूल, धूप-दीप, अक्षत, कुमकुम आदि से करें। दिनभर उपवास रखें। शाम में आरती करने के बाद फलाहार करें।

मां ब्रह्मचारिणी का भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत का भोग लगाया जाता है साथ ही माता को शक्कर का भोग भी  लगा सकते हैं और साथ ही इस दिन ऊं ऐं नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

मंत्र जाप

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.