दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट जियो साइंटिस्ट रोमी मूर ने किया खतरनाक भविष्यवाणी

इंसानों ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए जंगलों की अंधाधुन कटाई शुरू कर दी है। जिस कारण जंगल में रहने वाले जानवर रिहायशी इलाके में घुसते जा रहे हैं। इसी को लेकर दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट कहीं जाने वाली जियोसाइंटिस्ट रोसिए मूर ने एक खतरनाक भविष्यवाणी की है। जिसे जानकर आप हैरान परेशान और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

जियोसाइंटिस्ट रोसिए मूर को दुनिया की सबसे खूबसूरत वैज्ञानिक के तौर पर जाना जाता है। आजकल जंगली जानवर और इंसानों की मुठभेड़ अब आम बात हो चुकी है। इंसानों की बढ़ती आबादी जंगली जानवरों के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। इसका नतीजा ये हो रहा है कि शिकार की कमी के कारण जानवर शहरों को अपना नया अड्डा बना रहे हैं और इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं और अब ये प्रवृत्ति हर जानवर की होती जा रही है जिसे देखते हुए अब दुनिया की सबसे खूबसूरत साइंटिस्ट ने दावा किया है जंगली जानवरों को इंसानों का मांस बेहद पसंद आ रहा है।

ऐसे में फ्लोरिडा की रहने वाली जियोसाइंटिस्ट रोसिए मूर ने दावा किया है कि सांप जैसे जंगली जीवों को अब इंसानी मांस का स्वाद काफी पसंद आ रहा है। साथ ही साइंटिस्ट ने ये भी बताया है कि “कई सालों से एवरग्लैड्स के जंगल में रहने वाले सांप अब इंसानों के इलाकों में आने लगे हैं। ये जंगलों से अब शहरों की तरफ माइग्रेट हो रहे हैं और कई रेसिडेंशियल इलाकों में तो इन्हें पाला भी जा रहा है। ये सांप फिलहाल घरों के पालतू जानवरों पर हमला कर रहे हैं लेकिन अगर समय रहते इन पर कंट्रोल नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब ये इंसानों को अब शिकार बनाएंगे और जिस तरीके से इंसानों ने जंगल खत्म किया उसी तरीके से इंसानों खत्म कर देंगे।”

https://www.instagram.com/p/Co7ZSUGrP9d/?utm_source=ig_web_copy_link

साथ ही मूर ने इन सांपों के प्रति दुनिया से आगाह करते हुए कहा कि “अगर ये सांप आपके सामने आ जाए तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि ये आपके ऊपर किसी भी समय अटैक कर सकता है और आपको अपना शिकार बना सकता हैं। उन लोगों को अधिक खतरा है जिनका घर किसी पार्क या फिर किसी नदी के पास हैं तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ये सांप ऐसी जगह को अपना डेरा बनाते हैं और जहां इन्हें इंसान दिखते हैं वो उनपर तुरंत हमला कर देते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो तो आप तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को कॉल करे।” मूर की बातों को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि इन्होंने कुछ समय पहले सांपों के हमले को लेकर एक भविष्यवाणी की थी जो बिल्कुल सच साबित हुई थी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.