जनपद में सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत 2342 आवेदन स्वीकृत,2282 का हुआ वितरण
झांसी: आज प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कलक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक ली, जिसमें उद्योगपतियों, व्यापारी एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने अध्यक्षता करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 आगामी माह में प्रस्तावित है की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दे ताकि जनपदवार आवंटित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो ताकि बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को अपने कार्यो की स्वयं समीक्षा करने का सुझाव दिया ताकि उद्यमियों को योजनाओं का लाभ और उद्योग स्थापन हेतु ऋण प्राप्त हो सके, उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न लाभकारी योजनाओं के अतिरिक्त मुख्यमन्त्री युवा उद्यमी विकास अभियान के आवेदन बैंकों में अनावश्यक रूप से लंबित रखना और समय व्यतीत के बाद उन्हें निरस्त कर देना है। यह स्थिति स्वीकार योग्य नहीं है, उन्होंने तत्काल ऐसे आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को शासन द्वारा दिए गए निवेश के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद झाँसी का जीबीसी 5.0 का लक्ष्य 16000 करोड़ का है जिसमें 01फरवरी 2026 तक 15655 करोड़ के 181 एम0ओ0यू0 कर लिए गए हैं, उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों को संवेदनशील और उद्योगपतियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि जल निगम द्वारा अब तक डीपीआर नहीं बनाया गया है, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 03 दिन में डीपीआर बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए।जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए उपस्थित पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधकों तथा संबंधित अधिकारियों को नसीहत देते हुये कहा कि उद्योग सृजन से सम्बन्धित पत्रावलियों को लम्बित न रखें। उन्होंने बैठक में पीएनबी मोंठ के शाखा प्रबंधक को अनुपस्थित रहने पर शोकाॅज नोटिस जारी किया। उन्होंने मौके पर योजना अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों से आवेदन पर प्रगति की जानकारी ली, आवेदनकर्ताओं ने बताया कि आवेदन बैंक में अनावश्यक लंबित रखे और फिर आवेदन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समयावधि में किए जाने व योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता ना बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत 2300 लक्ष्य के सापेक्ष 6622 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए जिसमें 2342 आवेदन स्वीकृत करते हुए 2282 आवेदनकर्ताओं को ऋण उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया। योजना के अंतर्गत जनपद की प्रदेश में रैंकिंग पाॅचवें स्थान पर है।बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में स्टैण्ड अप इण्डिया योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि यह योजना सीधे बैंकों द्वारा संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिला उद्यमियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ हो। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा उद्यमी महिलाओं को आगे लाए जाने का सुझाव दिया और निर्देश दिए कि जो भी आवेदन प्राप्त हो उनका समय से निस्तारण किया जाये ताकि महिला उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 04 लाभार्थियों को ₹01.33 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने इसे और बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि लघु उद्यमी/व्यापारियों के लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाअंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके व्यक्तियों को भी इस योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः जो भी आवेदन बैंक को प्राप्त हो उनको तत्काल स्वीकृत करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि ऐसे व्यक्ति स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा अब तक 3340 लाभार्थियों को 11.73 करोड़ ऋण वितरण किया गया है।
जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक से पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बड़ी जोर शोर से अतुल अग्रवाल किल्पन ने शहर के मुख्य बाजार मानिक चौक में डाकखाने के पास हैण्डठेले खड़े होने के कारण लगातार घंटों जैम की स्थिति बनी रहने पर जल्द से जल्द आम जनमानस को जैम से मुक्ति दिलाए जाने की माँग की, प्रभारी जिलाधिकारी ने नगर निगम से किए गए कार्यों की जानकारी ली, अतुल किल्पन द्वारा बताया गया कि अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है स्थिति जस की तस है। इसी क्रम में सीएमओ ने भी जिला अस्पताल महिला पर अवैध पार्किंग को लेकर एंबुलेंस का अस्पताल में आना जाना संभव नहीं हो पा रहा है कि भी बात कही। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में शिवा लिखधारी सीए,अतुल अग्रवाल किल्पन ने भी उद्योगों इसकी सृजन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीती सिंह , अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, मनमोहन गेढ़ा, संजय गुप्ता, संतोष साहू सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.