प्रियंका चोपड़ा के खुलासे के बाद नेपोटिज्म पर फिर भड़कीं कंगना रनोट, जानिए क्या कहती है कंगना

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन बॉलीवुड में खुद को लेकर हुई राजनीति का खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया। उनके बाद अब कंगना रनोट एक बार फिर बॉलीवुड किड्स पर तीखा वार की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट संग इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अमेरिका में इसलिए काम तलाश शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें बॉलीवुड में अनदेखा कर दिया गया था। इस बात पर अब एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए नजर आयी हैं।

प्रियंका के लिए आवाज उठाई कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत जो कई बार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर आवाज उठा चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में सामने आई हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा, “प्रियंका ने कहा है कि बॉलीवुड में लोग उनके खिलाफ हो गए थे। उन्हें परेशान किया गया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया। जो महिला अपनी मेहनत से यहां तक पहुंची, उसे हमने देश से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। सभी को पता है करण जौहर ने प्रियंका को बैन किया था।”

 

 

कंगना ने ये भी लिखा है कि ‘प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की दोस्ती के चलते मीडिया ने करण जौहर से हुई उनकी लड़ाई के बारे में खूब लिखा था। मूवी माफिया करण जौहर ने इस बाहरी एक्ट्रेस को इस हद तक परेशान किया कि उसे भारत ही छोड़ना पड़ा।

कंगना ने किया करण जौहर पर तीखा वार

कंगना ने देसी गर्ल प्रियंका को सपोर्ट करते हुए बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर का नाम लिया और प्रियंका के खिलाफ राजनीति करने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया है। जिसके बाद कंगना ने नया ट्वीट शेयर किया और एक बार फिर बॉलीवुड माफिया पर तल्ख हो गईं।

गैंग बनाकर करते हैं परेशान

कंगना ने कहा "सच है, और वे सभी अयोग्य, अपरिपक्व, हकदार लोगों के आगे झुक जाते हैं, ऐसी स्थिति (ईर्ष्या) में वे "गैंग अप" हो जाते हैं, धमकाते हैं और परेशान करते हैं, यहां तक कि ये लोग उन्हें मार डालते हैं जिन्हें वे काबिल देखते हैं, एमेडियस इस बारे में एक फिल्म है, मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है ये।"

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.