एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां ने ली अंतिम सांस, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार सुबह निधन हो गया। माधुरी दीक्षित उनके काफी करीब थीं। आज सुबह उनके निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया। माधुरी ने पिछले साल जून में मां के साथ काफी अच्छे से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।'

91 साल की थी माधुरी की मां

वीरल भयानी की खबर के अनुसार माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी। मंगलवार मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। माधुरी के करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा उनकी मां उनका हाथ थामी रहीं थी।

https://www.instagram.com/p/CprVQ5NKylV/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस के करियर में मां का रहा बड़ा योगदान

माधुरी दीक्षित के करियर में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हर जगह हमेशा उनके साथ ही रहा करती थीं। एक्ट्रेस के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया और लोगों के साथ प्यार सम्मान से रहना भी सिखाया।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार  

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित की उम्र 91 साल के आस-पास बताई जा रही है। आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वर्ली में होगा। अब तक उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.