हिंदू नववर्ष के पहले घर में जरूर लाएं ये चीजें, भगवान कुबेर की असीम कृपा होगी प्राप्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास को आखिरी मास माना जाता है। इसके साथ ही चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि के साथ नए साल की शुरुआत हो जाती है। इस साल हिंदू कैलेंडर के नए साल की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो रही है, जो हिंदू विक्रम संवत 2080 होगा। ज्योतिषों के अनुसार, हिंदू नववर्ष काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हिंदू नववर्ष के दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से पूरे साल घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। तो चलिए जानते है कौन सी ऐसी शुभ चीजों को घर में लाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
हिंदू नववर्ष में घर लें आएं ये चीजें
कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु, पत्थर, कांसा आदि से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से भगवान कुबेर की असीम कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-सौभाग्य के साथ समृद्धि आती है।
हाथी
हिंदू नववर्ष से पहले घर में ठोस चांदी से बना हाथी रख सकते हैं। बता दें कि चांदी से बनी हाथी की मूर्ति उत्तर दिशा में रखने से घर में धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान कुबेर के साथ गणपति की जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शंख
घर में मोती शंख को रखना अति शुभ माना गया है। मोती शंख लाने पर घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती हैं। मोती शंख की नियमित रूप से पूजा करने मां लक्ष्मी और विष्णु जी अति प्रसन्न होते हैं।
तुलसी का पौधा
हिंदू नववर्ष से पहले घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष सही होता है। घर में तुलसी का पौधा पूर्व, उत्तर या फिर ईशान कोण में लगाएं। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
मोर पंख
हिंदू नववर्ष से पहले मोर पंख भी घर में रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ कुंडली से राहु दोष भी कम होता है। क्यो कि मोरपंख माता लक्ष्मी और सरस्वती जी से भी संबंधित होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
No Previous Comments found.