राम नवमी पर भगवान श्री राम की इस तरह करें पूजा, जाने पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

राम नवमी हिंदूओं को महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। जिसे हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाया जाता है। इस वर्ष रामनवमी का त्योहार 30 मार्च को मानाया जायेंगा। भगवान श्री राम के जन्म पर हिंदू राम नवमी मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होती हैं जिसमें देवी के आठ रूपों की पूजा की जाती है। इसी के साथ नौवें दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी को अयोध्या के राजा, राजा दशरथ के भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राम नवमी के दिन भगवान राम की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भक्त भगवान राम के जन्म की खुशी मनाते हैं। राम नवमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं रामनवमी की तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि और महत्व के बारे में।

राम नवमी 2023 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्री राम जी का जन्म हुआ था। इस साल राम नवमी का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

राम नवमी पूजा का मुहूर्त

चैत्र माह 2023 की नवमी तिथि का आरंभ- 29 मार्च 2023 रात 09 बजकर 07 मिनट से होगा।

चैत्र माह 2023 की नवमी तिथि का समापन-  30 मार्च रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त- 30 मार्च 2023 सुबह 11 बजकर 17 से दोपहर 01 बजकर 46 बजे तक रहेगा।

राम नवमी पूजा विधि

ज्योतिष के अनुसार राम नवमी तिथि के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर के नए वस्त्र धारण कर लें। इस दिन भगवान श्री राम के बास स्वरूप को झूले में विराजमान किया जाता है। इस दिन दोपहर के समय पूजा की जाती है। एक कलश पर आम के पत्ते और नारियल रखा जाता है। इसके साथ ही, पूजा के समय भगवान श्री राम को धूप, दीप, फल, फूल, वस्त्र आदि चढ़ाए जाते हैं। साथ ही, भगवान श्री राम को मिष्ठान, खीर, हलवा का भी भोग लगाएं।

राम नवमी पूजा महत्व

राम नवमी के दिन देशभर में भगवान श्रीराम का जन्म दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान श्री राम की मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नवमी पर श्री राम और मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में आ रहे कष्ट दूर हो जाते हैं। राम नवमी पर की गई पूजा पाठ से भक्तों को धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.