रसियन लड़की को बहू बनाकर घर लाया बेटा तो भड़क ऊठी मां, देखे वीडियो

आजकल तरह-तरह के वीडियोज बनाने का जैसे ट्रैंड चल गया है। लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते रहते है और फिर फेमस होने के लिए उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते रहते हैं। कभी कोई सड़क पर नाचते हुए वीडियो बनाता है तो कभी कोई स्टंट करते हुए तो कभी लोगों के साथ अतरंगी हरकतों से प्रेंक करते हुए नजर आते है। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में एक लड़के ने एक रसियन लड़की से शादी कर ली है और बहु बनाकर लड़की को अपने घर ले जाता है जहां उसकी मां लड़की को देखकर भड़क जाती है।  

दरअसल, यह वीडियो अनमोल वर्मा नाम के एक यूट्यूबर का है। जो अपने चैनल पर आए दिन नए-नए वीडियो डालता रहता है। उसने अलोना नामक एक रूसी लड़की को अपनी दुल्हन बना ली और घर लेकर पहुंच गया। जब उसकी मां दरवाजा खोलने आई तो देखकर हैरान परेशान हो गई।

हुआ यह कि वह अपनी मां के सामने ही उसकी मांग में सिंदूर भरने लगा और फेरे लेने लगा। उसने यह भी बताया कि लड़की उसकी बहू है और वह शादी कर लिया है। इसे देखते ही लड़के की मां बुरी तरह भड़क गई और लड़की से कहने लगी कि यह तुम को बेवकूफ बना रहा है। शादी ऐसे नहीं होती है। इसके बाद लड़के की मां उसके ऊपर भड़क गई और बोलने लगी कि तमाशा मत करो।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग तुरंत समझ गए कि ये एक मजाक है, लेकिन उस लड़के की मां आखिरी तक नहीं समझ पाई थी कि आखिर में क्या हुआ है। जब लड़के ने अपनी मां को बताया तब उसकी मां को पूरी बात समझ में आई। असल में यह वीडियो एक प्रैंक वीडियो था जो लड़के ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर अपनी मां को हंसाने के लिए बनाया था। रूसी लड़की उसकी दोस्त है और वह दोनों यूट्यूब पर हैं। फिलहाल लड़के का यह वीडियो उसके यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। हालांकि यह वीडियो काफी वायरल हो गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.