क्या सोया सॉस हेल्दी हैं ?

सोया सॉस गेहूं और फर्मेंटेड सोया से बनता हैं इसका चाइनीज़ खानों में अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ये पकवान में फ्लेवर और टेक्सचर बढ़ाने का काम भी करता है। इसके साथ ही यह प्रोटीन और फाइबर व मिनरल्स से भरपुर होता है। हालांकि ये आपकी डिश में स्वाद को बढ़ता हैं लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन सेहत के लिए काफी हानिकारक भी साबित होता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल कभी-कभी खास डिश बनाने में ही करें, क्योंकि सोया सॉस एलर्जी और थायराइड जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है | आइये जानते हैं सोया सॉस से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में–

सोया सॉस के फायदे

  • पर्याप्त मात्रा में सोडियम

सोया सॉस में सोडियम की मात्र इतनी होती की एक चम्मच सोया सॉस शारीर में सोडियम की कमी को पूरा कर सकता हैं। सोडियम शरीर के फंक्शन के लिए भी जरुरी होता हैं जैसे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना और नर्व ट्रांसमिशन।

  • बैड कोलेस्ट्रॉल से बचे

सोया सॉस लिपोप्रोटीन के लेवल को कम करता है साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी दूर करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सोया सॉस पर डिपेंड न हो। यह आप के लिए हानिकारक हो सकता है।  

  • पोषक तत्वों की बेहतरीन मात्रा

सोया सॉस में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को सही रखता हैं | इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्र भी होती हैं। जो फ्री रेडिकल्स से होने वाली डैमेजिंग से बचाता है।

  • कैलोरी से बचे

सोया सॉस वजन कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। लेकिन फिर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना उचित होता है। 

सोया सॉस के नुकसान

  • एलर्जी की प्रॉब्लम

सोया सॉस में हिस्टामाइन पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इसका बहुत ज्याद सेवन एलर्जी की प्रॉब्लम उत्पन कर सकता हैं। जिससे ब्लड प्रेशर ,रैशेज़, इन्फेक्शन ,सिरदर्द जैसी समस्या होती है।

  • अनहेल्दी तत्व

सोया सॉस में अजीनोमोटो भी पाया जाता हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक होता हैं।

  • थाइराइड की दिक्कत

सोया सॉस में थाइराइड बढ़ने वाले तत्व मौजूद होते हैं। थाइराइड मरीजों को सोया सॉस का सेवन कम करना चाहिए या फिर अवॉयड करना चाहिए।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.