अशोक के पेड़ से जुड़ी जाने कुछ खास बातें

हमारे आस-पास कई तरह के ऐसे पड़े पौधे होते हैं, जो कि औषधि का काम करते हैं। इन्हीं में से एक पेड़ है अशोक का। अशोक का पेड़ कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक  गुणों से भरपूर होता है। आपको बता दे, ये पेड़ अक्सर लोगों के घरों में भी पाया जाता है। हालांकि अक्सर लोग इस पेड़ को घरों में शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं उनको इसके औषधीय फायदे के बारे में नहीं पता होता है। लेकिन आपको बता दें कि अशोक के पेड़ की छाल व पत्तों में अनेक स्वास्थ्यवर्धक लाभ छिपे होते हैं। आयुर्वेद में भी इस पेड़ से बनने वाली दवाइयों के बारे में बताया गया है।

अशोक के वृक्ष से होने वाले लाभ

त्वचा में निखार

अशोक के पेड़ में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के खून को साफ करने में लोगों की मदद करते है। जिससे स्किन में निखार आने लगता है।

संक्रमण से लड़ने में मदद करता है

अशोक के पेड़ के पत्तों व छाल में ऐसे कई प्रकार के गुण होते हैं जो संक्रमणों से लड़ने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों की मदद से शरीर के अंदरूनी और बाहरी संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है।

दस्त को रोकने में मदद करता है

आपको बता दे, अशोक के पत्तों व छाल में कई ऐसे खास प्रकार के आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं, जो दस्त जैसी बड़ी समस्याओं को रोकने में काफी मदद करता है।

अशोक के वृक्ष से होने वाले नुकसान

  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • उल्टी

अशोक के वृक्ष की सही दिशा

ऐसा माना जाता है की, अशोक का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप इस वृक्ष को  घर के दरवाजे के बाएं कोने में लगाते हैं तो इससे धन की प्राप्ति होती है। इसके पत्तों का इस्तेमाल शुभ काम में किया जाता है। इसे घर के आसपास उत्तर दिशा में ही लगाना लाभकारी माना जाता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.