सुबह के नाश्ते में बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना हो जाएंगे मोटापे का शिकार

आजकल वजन बढ़ने की समस्य आम हो गई है, लेकिन लोग वेट लॉस करने के लिए कई तरीके भी आजमाते हैं। कई लोग तो वेट लॉस करने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप कर देके हैं, तो वहीं कुछ लोग दोपहर का खाना नहीं खाते। जबकि भूखा रहने से वजन बढ़ सकता है और आपके सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय पर आप हेल्दी चीजों का सेवन करें। फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, लेकिन कई लोग ब्रेकफास्ट में तैलीय और मीठी चीजों का सेवन करते हैं जिससे मोटापे के शिकार हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं, सुबह के नाश्ते में आपको क्या खाने से परहेज करना चाहिए।

  • नाश्ते में व्हाइट ब्रेड न करें शामिल

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में व्हाइट ब्रेड का सेवन अधिक करते हैं। आप इससे जल्दी ब्रेकफास्ट तैयार कर लेते हैं, लेकिन यह आपके हेल्थ के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, इसे खाने से आपका वेट गेन हो सकता है।

  • चॉकलेट खाने से बचें

अगर आप सुबह के समय में चॉकलेट खाते हैं तो इससे भी आपका वेट बढ़ सकता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आप मोटे हो सकते हैं।

  • ऑयली खाने से परहेज करें

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में पूड़ी, कचौरी, वड़ा पाव, समोसा, जलेबी आदि खाना बेहद पसंद करते हैं। इन फूड आइटम्स में ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है और कैलोरी उच्च मात्रा में होती है। सुबह के नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

  • पैक्ड फ्रूट जूस न पिएं

अगर आप नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करते हैं, तो भी आपका वेट गेन हो सकता है। पैक्ड जूस में ज्यादा मात्रा में शुगर और कई हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं। जिससे वजन बढ़ने के साथ-साथ आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। बेहतर है कि आप नेचुरल फलों के जूस का सेवन अधिक करें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.