स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक स्वास्थ्य कैंप में मरीजों को मिला उचित परामर्श

आगरा : बाईपास गांधी नगर स्थित स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल में आयोजित ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. युवराज कुमार (ऑर्थोपेडिक सर्जन, अकॉर्ड हॉस्पिटल) ने हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उचित उपचार बताया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर सचिन मल्होत्रा ने बताया कि शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और घुटनों के दर्द, कमर दर्द, फ्रैक्चर एवं अन्य ऑर्थोपेडिक समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की। इस अवसर पर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. प्रशांत राणा ने भी मरीजों को फिजियोथैरेपी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित फिजियोथैरेपी से दर्द में राहत, मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की गतिशीलता में सुधार संभव है।

शिविर के सफल आयोजन से मरीजों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.