अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को डिलीवरी डिप्टी सीएम बताया, कहा- सिलेंडर उप्लब्द करवाऐं

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर उमड़ रहे हैं। इस स्थिति को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लगातार बीजेपी सरकार की आलोचना की। अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम केवल नाम के हैं और आज के समय में उन्हें “डिलीवरी बॉय” की भूमिका निभानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर और पेट्रोल उपलब्ध कराए जा सकें।
 
डिप्टी सीएम का पलटवार
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर किसी जगह सिलेंडर की कमी है, तो उनकी ओर सूचना भेजी जाए, वे तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करवा देंगे। इस बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसा और केशव प्रसाद मौर्य को “डिलीवरी डिप्टी सीएम” करार दे दिया।
 
जमाखोरी और भंडारण का आरोप
 
अखिलेश यादव ने बीजेपी और डिप्टी सीएम पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बड़े पैमाने पर भंडारण और जमाखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर डिप्टी सीएम दावा कर रहे हैं कि कहीं कमी नहीं है, तो इसका मतलब है कि सबसे ज्यादा पेट्रोल और सिलेंडर उनके और बीजेपी के लोगों के पास भंडारित हैं।
 
जनता के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग
 
अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि डिप्टी सीएम को जनता के लिए अपने पास मौजूद सिलेंडर और पेट्रोल उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि “डिलीवरी चीफ मिनिस्टर” के रूप में डिप्टी सीएम सबको सिलेंडर और आवश्यक ईंधन समय पर उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.