मांझा उल्टाहवा में 200 राशन किट वितरित की गई

अम्बेडकर नगर: टाण्डा तहसील प्रशासन अभी तक प्रभावितों की सूची फाइनल नही कर सका है। वहीं पर 1520 राशन किट की मांग पर अभी तक 470 पैकेट राशन किट राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 920 बोरी लाई प्रत्येक 5 किलो की तहसील प्रशासन को आज उपलब्ध हुई है। जिसे तहसील प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विधानसभा टांडा प्रत्याशी) कपिल देव वर्मा के हाथों वितरित कराना शुरू कर दिया है। वहीं पर नगर क्षेत्र के प्रभावितों की कोई सूची न तो तहसील प्रशासन और न ही नगर पालिका ने तैयार किया है।

मांझा उल्टाहवा में 200 राशन किट उसके साथ आलू का पैकेट व एक बोरी लाई वितरित की गई। महरीपुर में 100 राशन किट केवटला में 70 किट वितरित की गई है।उसी के साथ 300 डिजेन किट भी वितरित की गई। बाकी राशन किट के आने का इंतजार किया जा रहा है।वही पर तहसील प्रशासन तीन हजार लंच पैकेट बितरण कराने का दावा कर रहा वह लंच पैकेट तहसील प्रशासन की तरफ से था कि एंन टी पी सी की तरफ से था उसे स्पष्ट नही कर रहा है क्योंकि दूसरी तरफ एंन टी पी सी भी लंच पैकेट बितरण का दावा विज्ञप्ति जारी कर रहा है ।हो न हो तहसील प्रशासन उसी को अपने खाते में डाल रहा हो।यह स्थित स्पष्ट नही हो रही है।तहसील प्रशासन द्वारा पहले 900 पैकेट राशन किट की मांग किया था। बाद में 600 पैकेट की ओर मांग की थी लेकिन उसे मात्र 470 पैकेट राशन किट उपलब्ध हुई है।कुल मिलाकर सभी बाढ़ प्रभावितों को पूरी तरह सहायता उपलब्ध नही हुई है।

तहसील के दैविक आपदा कार्यालय में अभी क्षेत्रीय लेखपालो द्वारा किस गांव में कितने प्रभावित है पूरी सूची नही दी गयी है।जिस कारण दैविक आपदा विभाग अभी तक कितने लोग बाढ़ से प्रभावित है और कितने लोगों को राशन किट देना है उसके पास स्पष्ट लेखा जोखा नही है।जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति कितना गंभीर है।जबकि दर्जनों गांव के लोग बाढ़ से अधिक प्रभावित थे।


संवाददाता : संदीप जयसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.