अंबेडकर नगर: सामाजिक समरसता और समन्वय स्थापित कर समता मूलक समाज की परिकल्पना ही समाज

अंबेडकर नगर: सामाजिक समरसता और समन्वय स्थापित कर समता मूलक समाज की परिकल्पना ही समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिए आवश्यक आवश्यकता है। भाजपा सदैव निर्बल और वंचित समाज की उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।

उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सामाजिक समरसता और न्याय के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए दलित और कमजोर वर्ग के लिए समर्पित रह कर देश सेवा करने वाले महान विचारक डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलित कर एवम् 14 अप्रैल को मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पंच तीर्थ स्थापित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और वंचित समाज के तरफ से आभार व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्णय के क्रम में 13 और 14 अप्रैल को डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जंयती को भव्य तरीके से समारोह पूर्वक मनाने की योजना को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद को जिला संयोजक और जिला सह संयोजक शिव पूजन राजभर को बनाया था।

कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार जनपद में डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर  दीप प्रज्जवलन और पुष्पांजलि कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि जनपद के सभी मंडलों और विभिन्न स्थानों पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक अनीता कमल,संजू देवी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री दीपक तिवारी,दिलीप पटेल देव,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,श्याम बाबू गुप्ता,विनोद सिंह,अशोक उपाध्याय,गौतम उपाध्याय,संजय सिंह,अमित पाण्डेय,राजेश सिंह बब्लू,संजीव मिश्र,अमरजीत मौर्य,रवि सिंह चौहान,सुनील गुप्ता,गया प्रसाद वर्मा,दिलीप तिवारी,सुभाष वर्मा सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,रणंजय सिंह,भगवान पाण्डेय,महेन्द्र प्रताप वर्मा,आनन्द श्रीवास्तव, कृष्ण भगवान मिश्र,अंकित पाण्डेय,कुलदीप सिंह सहित भाजपा के घोषित सभी जिला पंचायत प्रत्याशी ने अपने अपने वार्ड में जंयती मनाया।

डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,चंद्र प्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,अरविंद सिंह डिंपू, अभिषेक कन्नौजिया,डाक्टर ओ पी त्रिपाठी, दीपक शुक्ल मनीष,अनुपम पाण्डेय,कपिल देव तिवारी,अतुल वर्मा,अतुल मिश्र,गौरव श्रीवास्तव,सतीश भारती, सत्यम त्रिपाठी, सन्तोष सिंह सोमवंशी,,विनय पाण्डेय,प्रेम चंद वर्मा,उपमा पाण्डेय,सुनील राजभर,विकास सिंह विक्की,कमलेश मौर्य,जावेद मलिक,शशांक शेखर सिंह,गुड्डू सिंह,अब्बास रिजवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.