भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य आनन्द जायसवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया

आलापुर अम्बेडकरनगर-जिला पंचायत क्षेत्र 05 रामनगर उत्तरी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार आनन्द जायसवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी एवं भाजपा विधायक अनीता कमल ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य फीता काटकर किया | भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी एवं विधायक अनीता कमल ने उक्त मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल को भारी मतों से जिताने की अपील किया | भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने समापन सत्र पर अतिथि गणों को व सम्मानित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए आनन्द जायसवाल के समर्थन में लोगों से बहुमूल्य मत देने की अपील की | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व जिला। महामंत्री डॉ० शिवपूजन वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० कैलाश सिंह भुवनीश्वर प्रसाद तिवारी अवधेश कमल तिलकधारी निषाद विजय गुप्ता त्रिवेंद्रम जायसवाल राजेन्द्र यादव राजेश्वर पाठक। अलगूराम मद्धेशिया अशोक गुप्ता रमेश यादव आयुष त्रिपाठी गुलाब सिंह सेवाराम वर्मा अच्छेलाल गौतम अर्जुन कुमार अर्चित निषाद रामप्रकाश श्रीवास्तव विक्रमाजीत सिंह संजय यादव शिशिर चौरसिया दिनेश कन्नौजिया शत्रुघ्न मद्धेशिया अशोक कुमार अभिषेक मद्धेशिया अरविन्द उपाध्याय राजमन मौर्य सुधीर त्रिपाठी मनोज मिश्रा शत्रुघ्न सिंह संगम मद्धेशिया विंध्याचल तिवारी सोनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

 

रिपोर्टर : हरीलाल प्रजापति बसखारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.