अंबेडकर नगर : भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साधने के लिए तैयारी के लिए बैठक की गई

अंबेडकर नगर : भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साधने के लिए उनका सम्मेलन करने जा रही है। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। भाजपा जातिगत समीकरण को अपने पक्ष में करने  पर लेकर तेजी से काम कर उनका सम्मेलन कर अपने पक्ष में मतदान का माहौल बनाने पर अमल कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार की अध्यक्षता और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में तैयारी बैठक भी भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हो चुकी है।भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला सम्मेलन दिनांक 24 दिसम्बर को जिला मुख्यालय विधान सभा की अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में होना निश्चित हुआ है।सम्मेलन में अनुसूचित समाज के विभिन्न जातियों के लोगों की भागीदारी की योजना बनाई गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सासंद नीलम सोनकर सम्मेलन में शामिल होंगी।


रिपोर्टर: अजय कुमार उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.