अनसोल चेकपोस्ट पर पशु तस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
शामलाजी : अरवल्ली जिले के अनसोल चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 भैंसों से भरा वाहन पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन में क्रूरता पूर्वक भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से वाहन समेत 07 भैंसों को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पकड़े गए आरोपी :
(1) अरविंद उर्फ पप्पुभाई अशोकभाई वणजारा,
निवासी – धोलवाणी , भिलोडा, जिला - अरवल्ली
(मूल निवासी – चितौड़गढ़, राजस्थान)
(2) मयूदीन बकाति मुलतानी(उम्र 27 वर्ष),
निवासी – राणासैयद , मोडासा, जिला - अरवल्ली
रिपोर्टर : हिमांशु पगी


No Previous Comments found.