ग्राम पंचायत बरोदिया में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विदाई समारोह

अशोकनगर : बरोदिया (म.प्र.)। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरोदिया में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय के साला प्रभारी अशोक बाबू शर्मा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, परिश्रम और सदाचार का महत्व बताया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विद्यालयीन जीवन की स्मृतियों को साझा किया और उन्हें आगामी परीक्षाओं व भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव व्यक्त करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में स्मृति-चिन्ह भेंट कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा समूह छायाचित्र लेकर इस यादगार पल को संजोया गया। पूरा वातावरण भावुकता और उत्साह से भरा रहा।

रिपोर्टर : गोलू यादव  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.