भीषण गर्मी में भी मानवता की मिसाल पेश कर रहे नगर के युवा रक्तवीर

अशोकनगर : भीषण गर्मी के दौर में जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं नगर के युवा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। नगर के रक्तवीर केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि बड़े शहरों के अस्पतालों में भी पहुंचकर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रक्तदान ग्रुप का संचालन समाजसेवी प्रियेश शर्मा जी द्वारा किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके चलते कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है।

हाल ही में ग्रुप के सदस्य हिमांशु सोनी ने भोपाल स्थित Bansal Hospital में रक्तदान किया। वहीं राहुल शर्मा ने पुणे के Ruby Hall Clinic में तथा डॉ. लोकेंद्र रघुवंशी ने इंदौर के Apollo Hospital में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इसके अलावा अमन शर्मा, रामकिशोर पाराशर, मनिंदर सिंह, दिव्यांशु रघुवंशी, सुमित ताम्रकार, कपिल कोठारी, सजल जैन, आशीष जैन, विकास पाल, संजय यादव, अमित भाटिया एवं श्याम रघुवंशी सहित कई युवाओं ने समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की।

नगरवासियों ने युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। भीषण गर्मी में भी लगातार रक्तदान कर ये रक्तवीर मानवता की सच्ची सेवा कर रहे हैं।

रिपोर्टर : गोलू यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.