पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधान स्वामी प्रसाद मिश्र, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

मिल्कीपुर : क्षेत्र के अंजरौली गांव के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि स्वामी प्रसाद मिश्र (58) का मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को स्वर्गीय मिश्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। वर्तमान में स्वर्गीय मिश्र की पत्नी उर्मिला देवी गांव का प्रतिनिधित्व कर रही है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके चार बेटे हैं। स्वर्गीय मिश्र बड़े मिलनसार थे, उनके सरल सहज स्वभाव के लोग कायल रहते थे। वह लोगों के सुख-दुख में मदद के लिए हमेशा खड़े रहते थे। रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान, पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, आलोक चंद्र यादव, सेवानिवृत आईएएस राजेश कुमार मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, प्रोफेसर राम सरदार यादव, कृष्ण कुमार यादव, भवानी फेर मिश्र, बाबा राम लखन दास, हरिश्चंद्र शुक्ला, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता दिनेश शुक्ला, संजय तिवारी, वृषकेतु पाण्डेय आदि क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पूर्व प्रधान के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

 

 

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.