विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिक़ारी ने सुरक्षा अधिकारी के साथ विधवा महिला से की अभद्रता

कृषि विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी द्वारा विधवा महिला से बदसलूकी का मामला पहुंचा राज्य महिला आयोग पीड़ित महिला ने गवर्नर मुख्यमंत्री एवं डीजीपी को भेजा शिकायती पत्र कुमारगंज थाने में तैनात एक प्रशिक्षु दरोगा ने विश्वविद्यालय कर्मियों के साथ महिला पर ग़ालिब किया पुलिस रौब

मिल्कीपुर : अयोध्या कुमारगंज थाना क्षेत्र के बवां गांव अंतर्गत कस्बा कुमारगंज निवासी विधवा महिला से कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के संपत्ति अधिकारी एवं सुरक्षा अधिकारी सहित कुमारगंज थाने के एक प्रशिक्षु दरोगा द्वारा अभद्रता करते हुए धमकाकर रूपए मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सहित राष्ट्रीय महिला आयोग एवं पुलिस महानिदेशक को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की गुहार की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा कुमारगंज( बवां ) निवासी महिला आशा देवी पत्नी स्वर्गीय विंध्या प्रसाद का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 1950 अ उसके बेटों के नाम दर्ज है। बेटा रोहित सरकारी सेवा में है, जो घर पर नहीं रहता है। खाते की उक्त भूमि फैजाबाद रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है। जिसमें उनका मकान एवंं दुकान बना हुआ है। जो मार्ग चौड़ीकरण में अधिग्रहित कर लिया गया। वह घर से बेघर हो गई। जिसकेे बाद
बाद अपने खाते की भूमि पर उसने मकान व दुकान का नव निर्माण शुरू करा दिया कि इसी बीच आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के संपत्ति अधिकारी सीताराम मिश्रा एवं सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह उसके घर पहुंच गए थे और उससे कहा कि जो मकान निर्माण करवा रही हो वह कृषि विश्वविद्यालय की भूमि में है। जबकि 1976 में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उसके पूर्वजों की भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बाद ही विश्व विद्यालय द्वारा अधिग्रहित भूमि की बाउंड्री वाल का निर्माण करा लिया गया था।

जो आज भी विद्यमान है। इसके अलावा लगातार 1 सप्ताह से संपत्ति अधिकारी सीताराम मिश्रा सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप सिंह प्रार्थनी के घर पर कुमारगंज थाने के प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक सिंह एवं दो सिपाहियों को साथ लेकर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। महिला का आरोप है कि उपरोक्त कर्मियों ने घर में मौजूद बहू एवं छोटे छोटे बच्चों के सामने जमकर अभद्रता करते हुए अपमानित किया है।

जिसकी वीडियो क्लिप भी उपलब्ध है। इसके अलावा उससे तीन लाख रुपए की मांग करते धमकाया कि पैसा लाकर दे दो नहीं तो जो निर्माण कराए पूरा ध्वस्त करा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय कर्मियों की करतूतों से तंग आकर महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल तथा पुलिस महानिदेशक सहित राज्य महिला आयोग को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जान माल की सुरक्षा की गुहार की है।

रिपोर्टर : सुनील तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.