25-25 हजार रूपये के दो इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमन्चे के साथ गिरफ्तार

अयोध्या: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के क्रम में अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में गठित टीम व स्वाट टीम अयोध्या के साथ मूखविर की सूचना पर दि0 23/12/2021 को तारुन से पूरा बाजार रोड पर ऐमी घाट तिराहा पर चेकिंग किया जा रहा था तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति  आये जिन्हे पुलिस फोर्स द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परन्तु अवैध तमंचे से फायर करते हुये भागने का प्रयास किये पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचते बचाते जवाबी कार्यवाही किया गया जिसमे 25-25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त 1. बाबादीन पुत्र जगदम्बा निवासी ग्राम बल्लू का पुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के दोनों पैर में व 2- अभि0 रवि पुत्र रामू निवासी दुल्लापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुये । अभियुक्तों के पास से 2 अदद 315 बोर तमंचा 4 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 5 अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद  सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लाल काली बिना नंबर की बरामद हुई । गिरफ्तार/घायल दोनों अभियुक्तगणों को हमराहियान कर्म0 के निगरानी में जिला चिकित्सालय अयोध्या मे दाखिल कराया गया । जिनके द्वारा विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 412/21 धारा 307 भादवि0, मु0अ0सं0 413/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 414/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना महराजगंज,को0 बीकापुर जनपद अयोध्या व जनपद- अम्बेडकरनगर, बस्ती, इलाहाबाद , चित्रकुट व कौसाम्बी मे घटना को अंजाम दे चुके है उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29.11.21 को वादिनी श्रीमती किरन पत्नी अशोक कुमार निवासी नकटवारा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या बाकरगंज बैंक से 25 हजार रुपये निकालर प्लाष्टिक के झोले मे रखकर ले जाते समय रास्ते मे छिन लिया गया जिस सम्बन्ध मे थाना महराजगंज मे वादिनी द्वारा मु0अ0सं0 381/21 धारा 392 भादवि0 बनाम दो व्यक्ति मो0सा0 सवार नाम पता अज्ञात के विरुद्ध दि0 29.11.2021 को पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री विजय कुमार सोनी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1.    अभि0बाबादीन पुत्र जगदम्बा निवासी ग्राम बल्लू का पुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।
2.    अभि0 रवि पुत्र रामू निवासी दुल्लापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।
बरामद माल का विवरण
1.    अभियुक्त के बाबादीन के कब्जे से-
5000/- हजार रुपये नगद, एक अदद देशी तमंचा 312 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर, 01 अदद मो0 फोन कीपैड व एक अदद मोटर साइकिल ।
2.    अभियुक्त रवि के कब्जे से-
2200/- रुपये नगद, एक अदद देशी तमंचा 312 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर, 01 अदद मो0 फोन की पैड ।
गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम-

थाना महराजगंज टीम--

01.    एसओ दिनेश कुमार सिंह थाना महराजगंज, अयोध्या
1.    उ0नि0 विजय कुमार सोनी थाना महराजगंज
2.    आरक्षी सर्वेश कुमार थाना महराजगंज , अयोध्या
3.    आरक्षी पासी शैलेश गुलाबचन्द थाना महराजगंज, अयोध्या
4.    आरक्षी विनोद कुमार थाना महराजगंज, अयोध्या
5.    आरक्षी ऋषि छौकर थाना महराजगंज, अयोध्या
6.    आरक्षी भारत कुमार थाना महराजगंज, अयोध्या
7.    आरक्षी राजीव कुमार थाना महराजगंज , अयोध्या
8.    आरक्षी कृष्ण कुमार साहनी थाना महराजगंज , अयोध्या
02.    आरक्षी संतोष कुमार थाना महराजगंज , अयोध्या
03.     आरक्षी पुनीत कुमार थाना महराजगंज , अयोध्या

स्वाट/सर्विलांस टीम अयोध्या

9.    स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री रतन कुमार शर्मा
10.    उ0नि0 जगन्नाथ मणि त्रिपाठी स्वाट टीम अयोध्या
11.    आरक्षी मुकेश यादव स्वाट टीम अयोध्या
12.    आरक्षी प्रियेश तिवारी स्वाट टीम अयोध्या
13.    आरक्षी अजीत कुमार गुप्ता स्वाट टीम अयोध्या
14.    आरक्षी शिवम सिंह स्वाट टीम अयोध्या
15.    आरक्षी अंकित राम स्वाट टीम अयोध्या
16.    आरक्षी सौरभ सिंह, सर्विलांस सेल अयोध्या
17.    आरक्षी चन्द्रभान यादव सर्विलांस सेल अयोध्या
18.    आरक्षी लल्लू यादव सर्विलांस सेल अयोध्या

रिपोर्टर : आईबी सिं

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.