बदायूँ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब तथा अवैध शस्त्र सहित कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँँ के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी एवं अवैध शस्त्र की बिक्री बरामदगी रोकथाम अभियान के अंंन्तर्गत आज दिनाँक 09-10-2021 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त जाने आलम पुत्र सिराजुद्दीन नि0 अहिरवारा थाना बिनावर जिला बदायूँ को मय एक अदद नाजायज शस्त्र चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0स0 233/21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट व मु0अ0स0 234/21 धारा 3/10 उ0प्र0 गुंडा अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना कादरचौक पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंंन्तर्गत 01 नफर अभियुक्ता रामवती पत्नी पप्पू निवासी ग्राम पाल का नगला थाना कादरचौक बदायूँँ को मय एक प्लास्टिक की पिपिया में अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 274/2021 धारा 60 आबकारी अधी0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना दातागंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभि01 भूरे पुत्र सूबेदार नि0 ग्राम चापरकोरा थाना दातागंज जिला बदायूँँ को एक नाजायज तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 306/21 धारा 3/25 अर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभि0 02 गुड्डू पुत्र सुबेदार नि0 ग्राम चापरकोरा थाना दातागंज जनपद बदायूँँ के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मु0अ0स0 307/21 धारा 4/25 अर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया दोनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। रिपोर्टर आकाश तोमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.