आदर्श थाना रुपईडीहा पुलिस एसएसबी की संयुक्त टीम ने06 किलोग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच  पुलिस अधीक्षक    सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) अशोक कुमार व  क्षेत्राधिकारी  नानपारा  जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा  अशोक  कुमार सिंह  के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक पारसनाथ तिवारी हमराह हेड कांस्टेबल  प्रकाश सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण गोंड के देखभाल क्षेत्र व एसएसबी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नारायण बरुआ, मुख्य आरक्षी सामान धनंजय सिंह, आरक्षी  मोहम्मद मेराज, आरक्षी नटवर सिंह, आरक्षी  दीपक कुमार व आरक्षी सा. वीरेंद्र 42वी वाहनी  कंपनी एसएसबी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच  द्वारा दिनांक  15.06.2021 को सीमा स्तम्भ संख्या 652/14 से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र से अभि0  1.सलीम दर्जी पुत्र शोभा दर्जी निवासी नदई गांव वार्ड नं. 17 जिला बाके नेपाल  को समय  02.55  बजे अभि0 सलीम दर्जी के पास से 6 किलोग्राम चरस के साथ  गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 183/2021 धारा 8/20 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय  सदर रवाना किया गया ।

रिपोर्टर : नईम खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.