पूर्व ग्राम प्रधान व वर्मान कोटेदार सुबेदार वर्मा आकस्मिक निधन

बहराइच नानपारा बाबागंज रविवार की सुबक लगभग 7 बजे ग्राम पंचायत रंजीतबोझा के पूर्व ग्राम प्रधान एंव कोटेदार सुबेदार वर्मा 57 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके फेफड़े में पानी आ जाने व शुगर से कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनको लखनऊ मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया था। लगभग 20 दिन तक इलाज चलने के बाद कुछ सुधार हुआ था। उन्हें कल रात्रि लखनऊ से बहराइच लाया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया। आज सुबह से ही उनके निवास पर श्रद्धाजंलि देने वालो का मजमा लगा रहा। ग्राम पंचायत रंजीतबोझा में दो दशक तक ग्राम प्रधान भी रहे। गांव वालो ने बताया कि सुबेदार वर्मा एक समाजसेवी व्यक्ति थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गये हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 

उनके निधन पर जगमोहन जायसवाल, पूर्व प्रधान पेशकार गुप्ता, लड्डन उर्फ फजर्लुरहमान कमला प्रसाद वर्मा, मोहर्रम अली,    शरीफ अहमद आदि ने शोक प्रकट किया है। उनका अन्तिम संस्कार गांव के पश्चिम स्थित उनके खेत पर किया गया। चिता को मुख अग्नि उनके बड़े पुत्र राजेद्र कुमार वर्मा ने दिया। शव यात्रा मे पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरीश चंद, प्रमुख पद के प्रत्याशी व इंजीनियर जय प्रकाश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी वसी, अकील अहमद, नईम खान, पूर्व प्रधान पेशकार गुप्ता, सहित भारी संख्या में शामिल लोगों ने अन्तिम नमन करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। शव यात्रा में नेपाल राष्ट्र के लोग भी भारी संख्या शामिल रहे। सुबेदार वर्मा को अन्तिम विदाई देने वालो में उनके रिस्तेदार, रुपईडीहा कस्बे के लोग राजनीतिक पार्टियों के नेतागण व पत्रकारो ने हिस्सा लिया और सभी ने नम आँखो से उनको  विदाई दी। 

रिपोर्टर : नईम खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.