बलिया जनपद को इंस्पिरेशनल/ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को लिखा पत्र

आईआरटीएस निर्भय नारायण ने बलिया जनपद को इंस्पिरेशनल/ स्मार्ट सिटी बनाने  के लिए  मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को लिखा  पत्र बलिया  अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने बलिया जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को पत्र  लिखा है। बताते चलें कि ये दोनों क्लास वन के अधिकारियों की जन्मभूमि बलिया जनपद ही है। विकास के मामले में काफी पिछड़ा बलिया जनपद अब पीछे नहीं रहेगा जिसके लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद निर्भय नारायण सिंह ने बलिया जनपद को विकास के मामले में हिंदुस्तान के अन्य विकसित जिलों की तरह तैयार करने का संकल्प लिया है। जिसके लिए उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील किया है।

उन्होंने नीति आयोग नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को पत्र लिखकर यह सुझाव दिया है कि   बलिया जनपद को केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा विकसित जिला मानकर फंड भेजे जाते हैं। जबकि बलिया जनपद विकास के मामले में काफी पिछड़ा है ।  बलिया जनपद को इंस्पिरेशनल  और स्मार्ट सिटी  बनाना हो तो  इसके लिए  केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को  और अधिक  फंड भेजने की जरूरत होगी तब कहीं जाकर हमारा जनपद बलिया अपने नाम की गरिमा के अनुरूप होगा। आईटीआरएस निर्भय नारायण सिंह ने अपने पत्र के माध्यम से अमिताभ कांत को अवगत कराते हुए बताया है कि बलिया जनपद में शिक्षा सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन सेवाएं, पर्यटन की व्यवस्था , गंगा जमुना हाईवे पर पुल का निर्माण, युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था बलिया जनपद के किसानों के लिए अत्यधिक सुविधाएं दिए जाएं तो निश्चित तौर पर बलिया जनपद एक इंस्पिरेशनल जनपद होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के रूप में भी तब्दील हो जाएगा।
इस संबंध में अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने फोनिक वार्ता के दौरान बताया कि बलिया जनपद को एक विकसित जिला मानकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार फंड भेजते हैं। जिसकी वजह से थाना भाव के कारण यहां का विकास मामूली ही हो पाता है। जबकि वास्तविकता यह है कि बलिया जनपद विकास के मामले में काफी पिछड़ा है । उन्होंने नीति आयोग दिल्ली के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत को अवगत कराया  है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बलिया जनपद की वास्तविकता से रूबरू होते हुए इस जिले को पिछड़ा मानकर विकास करने हेतु विभिन्न मदों में अधिकाधिक फंड भेजें। निर्भय नारायण सिंह का मानना है कि बलिया जनपद की मिट्टी में वह उर्वरा शक्ति है जो विश्व के किसी अन्य जनपद में नहीं। बावजूद इसके बलिया जनपद विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है जहां पर विकास की सख्त आवश्यकता है। अंत में उन्होंने कहा कि बलिया जनपद के विकास के लिए हर दिशा हर क्षेत्र में उनके द्वारा  ठोस कदम और सार्थक कदम उठाएं जाएंगे।

रिपोर्टर : गिरीश मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.