रेवती ब्लॉक मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न  ब्लॉक मुख्यालय एवं गांवों में वृक्षारोपण  कार्यक्रम अभियान का आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि पूरे  प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगवाया जाए। रविवार को रेवती ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में खंड विकास अधिकारी रेवती ओम प्रकाश गुप्ता बिशुनपुरा ग्राम प्रधान अर्जुन चौहान गायघाट प्रधान आशुतोष सिंह लालू इत्यादि लोगों ने वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर आम ,सागौन पाकड़ लीची अमरुद यूकेलिप्टस सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। ज्ञातव्य   हो कि जहां उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाना चाहती है वहीं पंचायती राज के तरफ से प्रत्येक गांव में 250 वृक्ष लगवाने का संकल्प है। रविवार को रेवती ब्लॉक मुख्यालय में हुए वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित लोगों में खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता विशुनपुरा  ग्राम प्रधान अर्जुन चौहान, गायघाट ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह लालू, अरविंद सिंह, शैलेश सिंह ,मनोज चौहान, कौशल सिंह राजेश गुप्ता, मुकेश पांडे, राज मंगल यादव, रंजन सिंह, सोनू यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्टर : गिरीश मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.