बैरिया हल्दी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा किए गए कुशल पूर्वक कार्य की चारों तरफ हो रही सराहना
हल्दी, बलिया : थानाध्यक्ष हल्दी ने मेहनत व सूझबूझ से जहां घर से नाराज एक पुत्री को पिता से मिलाया, वहीं डर से कलकत्ता भागे एक पुत्र को भी पिता से मिलवा दिया। इससे दोनों घरों में खुशी का माहौल है। वही क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की सराहना की है।
हल्दी थाना के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय किशोरी 11 जुलाई को कप्यूटर कोचिंग के नाम पर घर से निकली। लड़की के घर नहीं लौटने के कारण परिजन हल्दी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से संपर्क किया। हल्दी पुलिस ने करीब चार घंटे की मेहनत से ही लड़की पता लगा लिया। पुलिस लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वही दूसरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी विवेक सिंह (16) पुत्र चंद्रशेखर सिंह घर से 12 जुलाई को कोचिंग करने गया और घर नहीं लौटा। पिता ने हल्दी थानाध्यक्ष शिकायत किया तो थानाध्यक्ष ने नम्बर ट्रेस कर लड़के से बात किया तो पता चला कि वह पिता के डर से कोलकत्ता भाग गया है। हल्दी थानाध्यक्ष ने मोबाइल से लड़के से पिता से बात करा दिया। परिजन निजी साधन से कोलकत्ता अपने लड़के को लाने चले गये।
रिपोर्टर : अर्जुन साह
No Previous Comments found.