बलिया: मनियर थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा का निधन मंगलवार की रात करीब हो गया।

बलिया: मनियर थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा का निधन मंगलवार की रात करीब हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी।

प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के बदली का पूरा निवासी राजेश कुमार मिश्र (59) की तैनाती मनियर थाने पर बतौर उप निरीक्षक 5 जुलाई 2020 से थी। मंगलवार को उनकी तबीयतअचानक खराब हो गई। पुलिसकर्मी उनको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को रात में ही दी। बुधवार को परिजन मनियर थाने पर पहुंच गए। इसके बाद पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। 

रिपोर्टर : अर्जुन साह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.