बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर किया पलटवार
बलिया: बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बैरिया विधानसभा से विधायक जी की जमानत जब्त होने वाली है।
कहा कि बैरिया विधायक को समाजवादी पार्टी का एक आम कार्यकर्ता चुनाव हरा कर घमंड तोड़ सकता है। विधायक जी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह का बयान देते रहते हैं। अखिलेश यादव को चुनाव में एक लाख मतों से हराने का उनका बयान सूर्य को दीपक दिखाने जैसा व हास्यपद है।
उन्होंने कहा कि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह जी का राजनीतिक सूर्य अस्त हो चुका है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस परिवर्तन की लहर की चपेट में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ बैरिया विधायक भी आने वाले हैं। कहा कि बयानवीर विधायक जी की नाकामियों का सबसे बड़ा प्रमाण राष्ट्रीय राज मार्ग 31 व पूरे बैरिया विधानसभा की खस्ताहाल सड़कें है। कहा कि विधायक जी अभी निंद्रा में है और मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
रिपोर्टर : अर्जुन साह
No Previous Comments found.