दो मुसलमानो के आपसी झगड़े को छुड़ाने गए एक हिन्दू युवक की हुई पिटाई

बैरिया/  बलिया" दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में बुधवार की देर शाम दो मुसलमानो के आपसी झगड़े को छुड़ाने गए एक हिन्दू युवक से एक मुसलमान पक्ष भिड़ गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से खूब ईंट पत्थर चलें। जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर दोकटी पुलिस व लालगंज पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लिया। एहतियात के तौर पर लालगंज में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार लालगंज निवासी गुड्डू मियां व उसके पट्टीदार अलाउद्दीन में किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हुआ। इसी बीच वहां खड़े लालू गुप्ता पुत्र स्व0 उमाशंकर झगड़े को छुड़ाने लगे। इसी बीच अलाउद्दीन ने लालू गुप्ता से भी विवाद कर लिया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुईं। जिसमे एक पक्ष के सनोज गुप्ता, सिद्धू गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता, विशाल पुत्र लालू गुप्ता, गोलू पुत्र राम कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता पुत्र मंगल गुप्ता एवम दूसरे पक्ष से अरमान पुत्र कादिर, रूबी पुत्री अलाउद्दीन घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गयी और कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी। मौके पर उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त किये। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर पीएसी व पुलिस की ब्यवस्था कर दी गई है। सुबह से थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक, एसआई राकेश बरुन सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।

 

रिपोर्टर : अर्जुन साह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.