बलिया: एनएच 31 पर स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के पीपरा ढ़ाले पर अनियंत्रित टेंपो पलटा ,दो लोग गंभीर रूप से घायल
बलिया: एनएच 31 पर स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के पीपरा ढ़ाले पर शनिवार की देर रात अनियंत्रित टेंपो पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है।
मृतक की शिनाख्त राज किशोर दुबे (50) पुत्र स्व. अमहर दुबे (निवासी हरिहरपुर, थाना हल्दी) के रुप में हुई है। घायल राजकुमार दुबे (49) पुत्र बल्लभ दुबे भी उसी गांव के निवासी है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
रिपोर्टर: अर्जुन साह
No Previous Comments found.