भाजपा विधानसभा स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान बेलहरी मंडल के दूधैला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव

बैरिया/ बलिया: भाजपा विधानसभा स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान बेलहरी मंडल के दूधैला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं का जो सम्मान दिया व सम्मान किसी सरकार ने नहीं दिया है पिछली सरकारों ने केवल हम लोगों का वोट लिया लेकिन चाहे सुरक्षा हो यह हमारा अधिकार हो किसी ने हमें इस लायक नहीं समझा कि महिलाओं को भी उनका हक मिलना चाहिए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चाहे उज्जवला योजना हो या महिलाओं के लिए कानून व्यवस्था सम्मान अधिकार सहित समुचित व्यवस्था योगी सरकार ने निश्चल भाव से महिलाओं को दिया!

इसलिए अब हम सभी महिलाएं एक बार पुनः अपना बहुमूल्य मत देकर उत्तर प्रदेश में कमल खिलाएंगे जिससे हम सभी का मान सम्मान बचा रहे इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू पांडे एवं जिला मंत्री महिमा सिंह मंडल अध्यक्ष अश्वनी ओझा व अनिल सिंह ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया !

रिपोर्टर : अर्जुन साह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.