102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT ने कराया सुरक्षित प्रसव

चित्रकूट : 102 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। जिले में ड्यूटी के दौरान एंबुलेंस के अंदर ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। समय पर सूझबूझ दिखाकर महिला EMT ने सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम रुकमाखुर्द निवासी आरती उम्र 25 वर्ष पत्नी अवरेंद्र को प्रसव पीड़ा हुई। शाम करीब 4:30 बजे एंबुलेंस UP32FG1683 को सूचना मिली। सूचना मिलते ही EMT पूनम और पायलट शिवचंद मरीज के घर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

108/102 के प्रोग्राम मैनेजर सोनेंद्र शुक्ला ने बताया कि रास्ते में देवंगना घाटी के पास मरीज को अधिक पीड़ा होने लगी। स्थिति को भांपते हुए EMT पूनम ने समझदारी दिखाते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी किया। इसके बाद लखनऊ स्थित विभागीय टीम से फोन पर सलाह लेकर एंबुलेंस के अंदर ही शाम 5 बजे के करीब सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को लेकर टीम जिला अस्पताल पहुंची, जहां दोनों को भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

इस सराहनीय कार्य के लिए कार्यक्रम प्रबंधक सोनेंद्र शुक्ला ने EMT पूनम व पायलट शिवचंद की प्रशंसा की है तथा जनपद के समस्त कर्मचारियों को इसी तरह से कार्य कुशलता दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया

रिपोर्टर : काशिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.