भाजपा द्वारा आयोजित बांदा सदर विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

बांदा :7 सितंबर जिला पंचायत सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित बांदा सदर विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्वत, प्रबुद्ध समाज ही देश को नई दिशा देते हुए कई तरह की समस्याओं का समाधान कर सकता है।

 मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित सभी विधानसभाओं में होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों के क्रम में जिला पंचायत सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बांदा सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ जहां मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है, तो उसके घर में बुलडोजर चलता है। यूपी में अब सांप्रदायिक दंगे नहीं होते। पूरे हिंदुस्तान में जनहित के बारे में सोचने वाली एक ही पार्टी है उसका नाम भाजपा है। विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस से संघर्ष के समय हमारी पार्टी के मूल मंत्र "सेवा ही संगठन है" को साकार करने वाले भाजपा कार्यकर्ता ही हैं। ब्लड डोनेशन, वृक्षारोपण के साथ-साथ सेवा कार्य ऐसे कार्यक्रम भाजपा को दूसरे दलों से अलग पहचान बनाती है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतकर उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी। यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा किसानों, मजदूरों, युवाओं को भड़का कर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। जितने काम आमजन के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने किए हैं वह कभी किसी ने नहीं किया। धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर बांटने का कुत्सित प्रयास कर विपक्षी देश का अमन-चैन बिगाड़ने में आमादा हैं। चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार का एक-एक निर्णय सर्वहारा समाज के लिए है। सबका साथ, सबका विकास के मार्ग पर चलकर सरदार पटेल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए भाजपा कटिबद्ध है।

पूर्व प्रचार नंदलाल शुक्ला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सही नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगा है। महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढी है। राष्ट्र के वास्तविक विकास के लिए भाजपा का विकास अत्यंत आवश्यक है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार द्वारा किया गया।
    इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, बी एन सिंह, रामकिशोर शिवहरे, डॉक्टर प्रभाकर अवस्थी, शांतनु ओमर, राजकुमार राज, मनोज जैन, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र सक्सेना एडवोकेट, बीके सिंह, किशोर बाजपेई, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, त्रिभुवन सिंह, प्रोफेसर राजेंद्र गुप्ता, ममता त्रिपाठी, रागिनी शिवहरे, अभिलाषा मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता मिश्रा, निरूपमा सिंह, हेमलता गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पार्वती गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, पंकज रैकवार, संतु गुप्ता, उत्तम सक्सेना, संतराम सिंह, डॉ मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता ,राजेश गुप्ता, नरेश शुक्ला, दिलीप गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, धनंजय चौधरी, धर्मेंद्र त्रिपाठी तथा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:  क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.