चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

बांका  : चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रीति कुमारी के नेतृत्व में आज शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार द्वारा विधिवत रूप से किया गया. इस शिविर में बीडीओ द्वारा रक्त दान किया गया। साथ हीं साथ में प्रखंड कार्यालय के और पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों को साथ ले जाकर उनसे भी रक्त दान कराया। इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया। अपने सम्बोधन में बीडीओ ने बताया यह शिविर का आयोजन साल में दो बार किया जाना चाहिये । और लोगों को इस रक्तदान शिविर में पहुंच कर दान कर जरूरतमंद दूसरे लोगों की जान बचाने में सहयोग करें। रक्तदान महादान हैं इससे आकस्मिक किसी दुर्घटना या प्रसव के समय इसकी जरूरत होती हैं। जरूरतमंद को ब्लड मिल सके साथ ही इस शिविर को संचालित कर रहे चिकित्सक शशिकांत कुमार ने बताया की हमने सभी विभाग एवं जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोगों को भी इस रक्तदान शिविर में आने के लिये कहा लेकिन बीडीओ साहब द्वारा हमें काफी सहयोग मिला। साथ हीं चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी की तबादला हो जाने के बाद नये चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रीति कुमारी को बनाया गया हैं इनको अभीतक वित्तीय प्रभार नहीं मिला हैं और विश्व प्रसिद्ध श्रावनी मेला 30 जुलाई से शुरु होने जा रहा हैं। और चांदन सी एच सी के द्वारा कांवरिया पथ पर छः उपस्वास्थ्य केन्द्र लगाया जाता हैं। वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से इस व्यवस्था को चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस कार्यक्रम में चिकित्सक रमेश कुमार यादव, प्रबंधक परशुराम सिंह बांका ब्लड बैंक के टेक्निशियन रविकांत कुमार एवं विशाल कुमार,ए एन एम एवं जी एन एम,लक्ष्मण कापरी फटूश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.