आरजेडी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एलान पर आरजेडी समर्थकों ने कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग को घंटों जाम किया

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के सामने देवघर -कटोरिया मुख्य मार्ग लगभग 10:00 बजे शुक्रवार को  आरजेडी कार्यकर्ताओं ने घंटो जाम कर दिया। चांदन आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

आरजेडी अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा बिहार विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकतंत्र का चीरहरण , विधायक की पिटाई, बेरोजगारी ,महंगाई, किसान बिल के विरुद्ध तीन काले  कानून, के विरुद्ध में हम महागठबंधन कार्यकर्ता नेतागण विरोध जता रहे हैं अहंकारी सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं।

चांदन ब्लॉक के सामने रोड जाम सरकार विरोधी नारे गूंजते हुए देखकर चांदन प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गाशंकर, चांदन थाना के एसआई संजय कुमार अपने दल बल के साथ विरोध कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम को तुड़वाया गया। इस जाम में मुख्य रूप से आरजेडी कार्यकर्ता अशोक कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, गोविंद कुमार यादव, तुलसी रजक, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, उल्फत अंसारी, शब्बीर अंसारी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.