चांदन उत्तरी वारने पंचायत के आशा कार्यकर्ता पूनम मरंडी की मौत पर चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शोकसभा

बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय पीएचसी की एक आशा कार्यकर्ता की सन्देहास्पद स्थिति में गुरुवार को अचानक मौत हो गई। जिससे चांदन प्रखंड स्वास्थ्य विभाग सहित आम लोगो मे दहशत का माहौल हो गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार मृतिका आशा पूनम मरंडी  अपने क्षेत्र में काम के प्रति सदा ही लगन से लगी रहने वाली उत्तरी वारने पंचायत के महियासिमर निवासी गोविंद मुर्मू की पत्नी पूनम मरंडी की रात अचानक पेट दर्द, माथा दर्द होने लगी, गांव के ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में ही  कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों द्वारा चिट्ठा कटा कर डॉक्टर उनकी जांच करते, लेकिन देखने के पूर्व कटोरिया अस्पताल में ही उनकी  मौत हो चुकी थी।

चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा ने बताया कि मृतक आशा पूनम कुमारी अपने काम को अपना कर्तव्य समझकर सबसे पहले पूरा करती थी। वह उत्तरी वारने के नावाडीह से आशा के रूप में काम करती थी। उसका व्यवहार काफी मधुर था, जिससे लोग उससे प्रभावित भी होते थे। दो दिन पूर्व तक उसने अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए लगातार जनसंपर्क चलाया। जिससे काफी संख्या में लोगों ने आकर वैक्सीन भी लिया। उसका प्रसव, बंध्याकरण, टीकाकरण, पल्स पोलियो में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपने कार्य के दौरान गर्मी और कड़ी धूप में उसे सर में दर्द हुआ और अचानक कटोरिया के रेफरल उसकी मृत्यु हो गई।

आशा कार्यकर्ता पूनम मरंडी उसकी मौत से पूरा स्वास्थ्य विभाग सदमे में है।वही उसके परिवार के लोगो का भी रो रो कर बुरा हाल है। चांदन प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रभारी एके सिन्हा के नेतृत्व में पूनम की अचानक  मौत पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें पूनम मरांडी की आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। औऱ परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग किया। 

प्रभारी एके सिन्हा ने पूनम मरांडी की अचानक मौत पर विशेष चर्चा करते हुए उपस्थित तमाम आशा कार्यकर्ताओं के बीच मृतक आशा के परिवार को 400000 रुपया दिलवाने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा आशा स्वास्थ्य विभाग का एक तरह का चैन की तरह कार्यकर्ता है, आशा की ही प्रेरणा से प्रेरित होकर, लोग अस्पताल आते हैं। इन्हीं की मेहनत से आज क्षेत्र में मृत्यु दर कम है। ऐसे कई काम है जो आशा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, जनकल्याण कार्य किया जा रहा है। इस शोक सभा में डॉ एके सिन्हा के साथ साथ, केयर इंडिया डॉ उदय कुमार, एनएम  प्रियंका कुमारी,डोली, प्रखंड की आशा उपस्थित थी।

रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.