कोरानाकाल में हमने जिसे खोया, उन दिवंगत आत्माओं को शत शत नमन, चांदन बांका

बांका जिले के चांदन प्रखंड स्थित एम,एम, के जी उच्च विद्यालय परिसर में दैनिक जागरण पत्रकार अमोद कुमार दुबे के अपील पर शोक सभा,सह प्रार्थना सभा सोमवार दिन के 11:00 बजे आयोजन किया गया। चांदन प्रमुख रवीश कुमार ने कहा कि इस कोरोनाकाल में हमने कई महान लोगों को, और कई ने अपने को खोया है। साथ ही कई लोग आज भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। आज चांदन प्रखंड मुख्यालय के चहेता, लोकप्रिय नेता राजेंद्र मिस्त्री, सुभाष चंद्र पांडेय, संतलाल पंडित, रवि पांडे य कृष्णचंद्र मोदगलायण सहित कई अन्य शामिल हैं, जो आज हम सबों के बीच इस दुनिया से चल बसे हैं। जो आज प्रखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य ने कहा कि असामयिक निधन से चांदन प्रखंड की जनता को गहरा सदमा लगा है। मृतक आत्मा की शांति के लिए शांति प्रदान करें। एवं परमपिता परमेश्वर से विनती करते हैं कि परिजनों को वे जीवन के कठिन संघर्ष लड़ने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही इस बीमारी से पीड़ित लोगों को स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। इस शोक सभा में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, चांदन पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव,  चांदन पंचायत के मुखिया छोटन मंडल, चांदन के पूर्व मुखिया चंद्र मोहन पांडेय, प्रिय चंद्र आजाद, अरविंद पांडेय, प्रिंस प्रकाश मोदी, बैजनाथ यादव, विजय तिवारी, नीरज अकेला, पंकज पांडेय, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू चांदन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.