चांदन पंचायत वार्ड 5 में लगातार बारिश ने फिर एक गरीब ब्राह्मण का मकान हुआ ध्वस्त।

बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन पंचायत के वार्ड 5 में विगत एक सप्ताह से लगातार बारिश ने वृद्ध विद्याधर पांडेय का मकान हुआ रविवार को ध्वस्त।

विद्याधर पांडेय ने बताया कि मेरे पूर्वजों द्वारा स 50 ,साठ साल पूर्व सुर्खी चुना द्वारा मकान का निर्माण किया गया था। उस समय वह  भव्य था। परिवार में भी मेरे पिताजी छोटा परिवार था। खेती बारी भी अच्छी थी। लेकिन पिताजी की अवस्था गिरते हैं अधिकतर जमीन बेचकर अपनी जीविका चलाने लगे। परिवार बढ़ता गया। दैनिक स्थिति कमजोर होती गई। मेरे पिताजी स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय का निधन हो गया। मैं अपने परिवार में 7 सदस्य हो गए। मेरी जीविका यजमान का पर आश्रित है। लेकिन प्रतिदिन पूजा पाठ या श्राद्ध कौन कराता है। इसलिए मेरे जीतेजी नव निर्माण मकान बनाना असमर्थ है।

उन्होंने बताया कि मैं अपने पुत्र अनूप पांडेय पर आश्रित हूं। जो नित दिन दैनिक मजदूर कर परिवार के सात सदस्यों का भरण पोषण किसी तरह से निभा रहा है। मैं हमेशा बीमार ग्रस्त हूं, कई बीमारियों से जूझ रहा हूं। साथ ही विकलांग भी हूं। लेकिन मेरे पंचायत के मुखिया या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुझ से मुंह फेर लिया है। मानव मैंने किसी प्रकार का जुल्म किया। कई दफा गुहार लगा चुका हूं। लेकिन झूठा आश्वासन के सिवा आज तक कुछ नहीं मिला है।

पुत्र अनूप पांडेय ने बताया कि मुझे प्रत्येक दिन काम नहीं मिलता है। पूंजी की भी घोर अभाव है। आखिर में इंसान बनकर किस तरह जी पाऊंगा, भगवान ही जाने। कभी-कभी बहन ससुराल से घर आ जाती है। उस समय मानो मेरे ऊपर पहाड़ जैसा दैनिक खर्च टूट पड़ता है। फिर कई लोगों के पास किसी तरह मजदूरी कर वसूली करने का आश्वासन देकर रुपए की व्यवस्था कर पूरे परिवार की जीविका चला पाता हूं। अब मकान गिर गया है, और जो भी मकान बचा है सारे मकान के छत से बूंदा- बूंदी चूते रहता है। यानी सभी जगह जमीन सेदा हुआ है। मकान की दुर्दशा को देखकर मैंने अपने पंचायत के मुखिया छोटन मंडल के पास कई दफा गुहार लगाया हूं। चांदन प्रमुख को भी मकान की स्थिति व के बारे में बताया हूं। सबों ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आपको प्रधानमंत्री आवास मिल जाएगा। इसी आश्वासन के सहारे अब तक जी रहा हूं। लेकिन लगातार बारिश होते रहेगा, एक दिन कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।

अजय कुमार साह, मुन्ना रामानी, विजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्याधर पांडेय चांदन पंचायत के वार्ड 5 सबसे पहले अधिकार प्रधानमंत्री आवास पर होना चाहिए था। क्योंकि उनकी अवस्था और दशा देखकर कोई भी इंसान का दिल पिघल जाएगा। लोगों की जनमत के आधार पर उनको प्रधानमंत्री आवास देनी चाहिए।

रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू चांदन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.